Tranding
Thursday, June 4, 2026

News Desk / News Delhi /June 4, 2026

छात्र राजनीति के प्रमुख चेहरे और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलता जैसे मुद्दों पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को अपना समर्थन देते हुए युवाओं को 6 जून को जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

देश / दिल्ली: पूर्व DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री ने दी कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन, 6 जून को जंतर मंतर पर युवा प्रदर्शन की अपील

अभिजीत दीपके द्वारा मई 2026 में शुरू की गई कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) तेजी से वायरल होकर युवाओं के बीच एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है। शुरू में व्यंग्यात्मक अंदाज में लॉन्च हुई यह पार्टी अब बेरोजगार युवाओं की आवाज बनकर उभरी है, जिन्हें हाल ही में “तिलचट्टे” (cockroaches) कहकर संबोधित किए जाने पर व्यापक आक्रोश फैला था।

रौनक खत्री का समर्थन क्यों महत्वपूर्ण?


रौनक खत्री, जो NSUI से जुड़े रहे हैं और DUSU चुनाव में चर्चा में रहे, ने CJP के आंदोलन को समर्थन देते हुए अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि युवा अब चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने परीक्षा घोटालों, खराब शिक्षा नीति और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। अभिजीत दीपके के पोस्ट के अनुसार, रौनक खत्री का यह समर्थन CJP को छात्रों और युवाओं के बीच और मजबूत आधार प्रदान करेगा।

6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भी अमेरिका से भारत लौटकर शामिल होने वाले हैं। पार्टी की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है।

CJP का उदय: मीम से मूवमेंट तक :


कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मई 2026 में अभिजीत दीपके (बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र) ने की थी। न्यायमूर्ति द्वारा बेरोजगार युवाओं को “परजीवी” और “तिलचट्टे” कहे जाने के बाद दीपके ने व्यंग्य के रूप में इस पार्टी की नींव रखी। कुछ दिनों में यह सोशल मीडिया पर Millions युवाओं तक पहुंच गई।

पार्टी का फोकस मुख्य रूप से:

  • NEET-UG और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक

  • युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी

  • शिक्षा व्यवस्था में सुधार

  • युवा आवाज को मुख्यधारा में लाना






Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.