Tranding
Tuesday, October 14, 2025

Soniya / Delhi /September 4, 2023

हिंदू धर्म में गणेश पूजन की बहुत मान्यता है। इनके दर्शनों के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी भक्तगण आते हैं। प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है। यहाँ गणेश उत्सव खास तौर पर मनाया जाता है। यह गणेश चतुर्थी के दिन आरंभ होता है और दस दिन बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित गणपति मंदिर के दर्शन
धर्म / प्राचीन गणेश मंदिरों की है खास महिमा, विदेशों से भी आते हैं भक्तगण

24जेटी। हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य गणेश पूजन के बाद होता है। यही वजह है कि देश में प्राचीन गणेश मंदिरों की बहुत मान्यता है। इनकी खास महिमा के चलते इनके दर्शनों के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी भक्तगण आते हैं। विशेष पर्वाें पर भक्ति से लेकर बॉलीवुड में भी गणपति जी की खास उपस्थिति है। यहां प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है। दस दिन का गणेश उत्सव खास तौर पर मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश उत्सव का आरंभ होता है और दस दिन बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। घरों, मुहल्लों, मंदिरों व बडे़ पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती हैं। इस अवसर पर देश के बड़े गणपति मंदिरों में दर्शनों के लिए खास भीड़ लगती है।

मुंबई, सिद्धिविनायक मंदिर
भगवान गणेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में महाराष्ट्र के मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर है। यह गणेश जी के बड़े मंदिरों में से एक है। सिद्धिविनायक मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां दर्शनों के लिए आते हैं। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1801 में हुआ था। नेता, उद्योगपति और अभिनेता तक यहां दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

राजस्थान, रणथंभौर गणेश मंदिर
राजस्थान में गणेश जी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। इसका इतिहास लगभग 100 साल पुराना है। रणथंभौर के गणेश मंदिर के दर्शन के लिए भक्त देश विदेश से बड़ी संख्या में आते हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश के त्रिनेत्र स्वरूप की विशेष पूजा होती है।

इंदौर, खजराना गणेश मंदिर
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित गणपति मंदिर के दर्शन खास हैं। यह मंदिर खजराना में है। बताया जाता है कि यह स्वयंभू मंदिर है। इसे देश के सबसे धनी गणेश के मंदिरों में भी गिना जाता है। मान्यता यह भी है कि इस मंदिर में भक्त मन्नते मांगते हैं और मुराद पूरी होने पर गणेश प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। यहां तीन फीट ऊंची गणेश प्रतिमा है।

उज्जैन, चिंतामण गणेश मंदिर
गणेश जी का एक सिद्ध मंदिर महाकाल की नगरी उज्जैन में भी है। महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले भक्त गणपति जी के दर्शन के लिए चिंतामण गणेश मंदिर अवश्य जाते हैं। मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनमें से पहली चिंतामण, दूसरी इच्छामन और तीसरा सिद्धिविनायक गणेश प्रतिमा है।

बेंगलुरु, डोडा गणपति मंदिर

बेंगलुरु, डोडा गणपति मंदिर
दक्षिण भारत धार्मिक स्थलों के लिए लोकप्रिय है। इसमें भगवान गणेश का डोडा गणपति मंदिर खास है। बेंगलुरु में स्थित इस मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा विशाल है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है डोडा मतलब बड़ा। नाम के अनुरूप मंदिर में गणेश जी की 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी प्रतिमा है। यह प्रतिमा काले ग्रेनाइट के पत्थर पर उकेर कर बनाई गई है।

हिन्दू धर्म के अनुसार हर साल भद्रापद माह के शुक्ल पक्ष में गणेश चतुर्थी मनाया जाता हैं. ये 10 दिनों का होता है. इस साल 19 सितंबर को गणेश चर्तुर्थी का महापर्व मनाया जाएगा. गणेश चर्तुर्थी का सुबह मूर्त सुबह 11 बजकर 7 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा ।

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य की शुरुआत गणेश पूजन के साथ की जाती है. उसके बाद ही अन्य देवी-देवताओं को पूजा जाता है. वहीं, बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.