Tranding
Monday, October 13, 2025

24JT News Desk / Delhi /November 8, 2024

आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 8 नवंबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह को संबोधित किया और इस अवसर पर ईमानदारी, अनुशासन और भ्रष्टाचार उन्मूलन पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय समाज में ईमानदारी और अनुशासन को उच्च आदर्श माना जाता है। उन्होंने इतिहास का संदर्भ देते हुए बताया कि प्राचीन विदेशी यात्रियों, मेगस्थनीज और फाहियान, ने भारतीयों की सादगी और अनुशासन की प्रशंसा की है। इसी कड़ी में, इस वर्ष की सतर्कता थीम "राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति" को अत्यंत उपयुक्त बताया।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु "सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024" को सम्बोधित करते हुए | Image : PIB
देश / राष्ट्रपति ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 की शोभा बढ़ाई, ईमानदारी और अनुशासन को जीवन का आदर्श बताया

राष्ट्रपति ने कहा कि सामाजिक जीवन में विश्वास एकता का स्रोत है और भ्रष्टाचार इसे कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार न केवल आर्थिक प्रगति में बाधा बनता है, बल्कि समाज में विश्वास को भी हानि पहुंचाता है और भाईचारे की भावना को प्रभावित करता है। हर साल सरदार पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया जाता है, और इसे एक गंभीर जिम्मेदारी मानकर पूरा किया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने भारतीय समाज में नैतिकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कुछ लोग वस्तुओं और संपत्ति को अच्छे जीवन का मानक मानने के कारण भ्रष्टाचार की ओर अग्रसर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मसम्मान के साथ एक संतोषपूर्ण जीवन ही वास्तविक खुशी है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कार्य को दृढ़ संकल्प के साथ किया जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। जिस प्रकार स्वच्छता के क्षेत्र में नागरिकों के योगदान से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, उसी तरह भ्रष्टाचार का उन्मूलन भी संभव है। उन्होंने सरकार की "भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस" नीति पर विश्वास जताया और इसे भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने में सहायक बताया।

अंत में, राष्ट्रपति ने भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा कि कार्रवाई में देरी से अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से न देखा जाए और किसी भी कार्रवाई का उद्देश्य न्याय और समानता की स्थापना होना चाहिए।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.