Tranding
Saturday, June 27, 2026

मध्य प्रदेश

पुलिस सैलरी पैकेज योजना बनी पुलिस परिवारों का संबल, दिवंगत प्रधान आरक्षक के परिजनों को मिला एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ

मध्यप्रदेश पुलिस की पुलिस सैलरी पैकेज योजना कठिन परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। इसी क्रम में मंडला जिले में पदस्थ दिवंगत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश बंसकार के नामांकित उत्तराधिकारी को भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक करोड़ रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।

राष्ट्र सेवा ही शालिगराम तोमर के जीवन का मूल उद्देश्य था : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वर्गीय शालिगराम तोमर का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने स्वयं समाज और राष्ट्र की सेवा करने के साथ अनेक राष्ट्रसेवियों का निर्माण किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय और पारिवारिक भाव ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।

दो मेट्रोपॉलिटन एरिया से जुड़ेगा शुजालपुर, विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शाजापुर और शुजालपुर क्षेत्र आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन एरिया के साथ-साथ भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया से जुड़ने का लाभ भी इस क्षेत्र को मिलेगा, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध प्रतियोगिताएं, ओलंपिक में करियर पर व्याख्यान

राजगढ़ स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती भी श्रद्धा से मनाई गई।

स्कूलों में बच्चों के नेत्र परीक्षण का कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए: संभागायुक्त संजीव सिंह

संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों में विद्यार्थियों के नेत्र परीक्षण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को चश्मा एवं आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया जाए।

सांसद आलोक शर्मा ने किया 'सांसद खेल महोत्सव – 2025' का भव्य शुभारंभ

भोपाल में आज ‘सांसद खेल महोत्सव – 2025’ का भव्य शुभारंभ स्थानीय सांसद श्री आलोक शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महोत्सव के आधिकारिक पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया। खेलों की शुरुआत के साथ ही पहले दिन ही 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन कराया। इनमें हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकसी और कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेल शामिल हैं।

स्वदेशी उत्पादों का उपयोग सच्ची राष्ट्रसेवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वदेशी वस्तुएं केवल उपभोग की चीजें नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का प्रतीक है, जो देश की आर्थिक मजबूती और सांस्कृतिक गौरव का मार्ग प्रशस्त करता है।

"वोट चोरी के विरोध में पूरे मध्य प्रदेश सहित इटारसी में गरजा कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड"

कल 11 अगस्त , 2025 को दिल्ली में विपक्ष की आवाज को दबाने और वोट चोरी के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने पूरे प्रदेश में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में इटारसी के जय स्तंभ चौक पर शाम 5 बजे विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया।

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.