Tranding
Wednesday, July 2, 2025

मनोरंजन

मनोरंजन / June 19, 2025
"जो कुछ भी मेरे पास था, वो सब मैंने अपनों को दे दिया, अब मैं...", अभिषेक बच्चन के पोस्ट ने मचाया बवाल

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस समय चर्चा में हैं। लेकिन इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है। बल्कि एक्टर के एक पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। आखिर अभिषेक बच्चन ने इस पोस्ट में क्या कहा? जिसकी वजह से पोस्ट की इतनी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं।

मनोरंजन / June 11, 2025
सलमान खान के New Look ने मचाया बवाल, फिटनेस देख फैंस ने कर दी ऐसी डिमांड

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर भाईजान ने दर्शकों का दिल जीता है। इस बीच, सुपरस्टार सलमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह दुबले-पतले शरीर के साथ एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। सलमान की फिटनेस देखकर फैंस दंग रह गए हैं उनसे एक खास डिमांड भी कर दी है।

मनोरंजन / June 9, 2025
कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की हुई वापसी, अर्चना पूरन सिंह Shocked…

आईपीएल में अपनी कमेंट्री से फैंस को दीवाना बनाने के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा शो में वापसी के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के पिछले दो सीजन सफल रहे हैं और अब सिद्धू की वापसी से तीसरे सीजन में चार-चांद लगने वाले हैं। इस शो में पहले अर्चना पूरन सिंह जज करती नजर आती थीं। लेकिन अब उन्हें सिद्धू पाजी के साथ खुर्सी शेयर करनी पडे़गी।

मनोरंजन / June 6, 2025
शादी के बंधन में बंधे साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी, तस्वीरें हुई वायरल

प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता नागार्जुन और अमला अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी 6 जून, 2025 को जैनब रावजी से शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई, जो अक्किनेनी परिवार की जिंदगी में एक विशेष स्थान रखता है क्योंकि इसकी स्थापना अखिल के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने की थी।

मनोरंजन / April 28, 2025
अभिनेता अतुल कुलकर्णी का पहलगाम दौरा: कहा- "चलिए जी कश्मीर चलें हमको यहाँ आना है आतंक को हराना है

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद, अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने एक साहसी कदम उठाते हुए पहलगाम का दौरा किया और पूरे देश को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, *"यह हमारा कश्मीर है, यह हमारा देश है, हमें डरना नहीं है, आना है।"

मनोरंजन / April 28, 2024
शिवांगी जोशी होंगी बिग बॉस ओटीटी 3 की महंगी कंटेस्टेंट : Shivangi Joshi will be an expensive contestant of Big Boss OTT 3

बिग बॉस ओटीटी 3 जल्द शुरू होने जा रहा है। इस बार मनोरंजन जगत से कई बड़े नाम इसमें जुड़ेंगे। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी का नाम भी शामिल है। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की बेटी नायरा का रोल करने वाली शिवांगी को शो के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी मंजूरी नहीं दी है। इसमें रुपयों को लेकर अभी बातचीत जारी है।

मनोरंजन / April 20, 2024
कव्वाल हसनैन निजामी ने परवरदिगार की इबादत से किया कव्वाली कार्यक्रम का आगाज : Qawwal Hasnain Nizami started the Qawwali program with prayer to God

सूफियाना संगीत का जादू महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में शाम-ए-कव्वाली कार्यक्रम में खूब छाया रहा। यहां नामी कव्वाल हसनैन निजामी तथा उनके साथी कलाकारों ने खूबसूरत कव्वाली की प्रस्तुतियों से विश्वविद्यालय के फाउंडेशन डे कार्यक्रम को सुरीले सुरों से सजाया।

मनोरंजन / April 9, 2024
चौपाल हरियाणा केसरी वेब श्रृंखला और लघु फिल्म मिडनाइट द्वारा हरियाणवी संस्कृति के उत्थान का कर रहा कार्य : अजय हुड्डा : Chaupal Haryana Kesari is working to uplift Haryanvi culture through web series

मंगलवार एक निजी रेस्तरां में हरियाणवी संस्कृतिक व हरियाणवी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के कलाकार एक साथ एक मंच पर एकत्रित हुए। इसमें प्रमुख रूप से अजय हुड्डा, राखी लोचब, तरूण मोर, चिराग भसीन, दीपक हुड्डा, जयवीर सिंह और अजयवीर सिंह कंटेंट हेड चौपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति का हिस्सा होने पर उन्हें गर्व है। हरियाणवी सिनेमा आज नई ऊंचाईयों को छू रहा है और चौपाल ओटीटी प्लेटफॉर्म हरियाणवी सिनेमा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मनोरंजन / January 1, 2024
Newjeans won Billboard Music Awards 2023:न्यूजींस ने जीता बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2023

प्रतिभा और उपलब्धि के दमदार प्रदर्शन के साथ न्यूजींस ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2023 जीता है। इसमें मेल-फीमेल दोनों समूह के लिए नामांकन हुआ था। यहां न्यूजींस ने बीटीएस के जिमिन को पछाड़कर शीर्ष वैश्विक के-पॉप कलाकार पुरस्कार के रूप में अपना वर्चस्व कायम किया। यह BLACKPINK की पहली जीत है। के-पॉप संगीत उद्योग पर हावी है। इसे पिछले कई वर्षों से दुनिया में विकसित होते देखा गया है। बीटीएस के जिमिन, स्ट्रे किड्स, टुमॉरो एक्स टुगेदर और ट्वाइस, न्यूजी्ंस ने 2023 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में पहली जीत हासिल कर तहलका मचा दिया है।

मनोरंजन / December 19, 2023
Malaika Arora shocked, Fan Puts Hand on Waist : मलाइका अरोड़ा की कमर पर फैन ने रखा हाथ

मलाइका अरोड़ा डाउन टू अर्थ हैं, यही चर्चा अब उनके प्रशंसकों में है। इन दिनों वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखलाजा' में जज हैं। मलाइका अपने वायरल विडियो से अब चर्चाओं में है। क्योंकि इसमें उनका सॉफ्ट नेचर सभी को देखने को मिला। वह अपने एक दिव्यांग फैन के साथ फोटो क्लिक करवा रही थी और इसी बीच उसने अपना हाथ मलाइका के कमर पर रख दिया। इस पर मलाइका ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन उनके सुरक्षा गार्ड हरकत में आ गए और तुरंत कमर से हाथ हटवा दिया। मलाइका का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनको तारीफ ही मिल रही है।

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.