Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT / Delhi /August 30, 2024

गणेश चतुर्थी, भगवान गणेश के जन्म का प्रमुख हिन्दू त्योहार है, जिसे भारत के विभिन्न राज्यों में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चौथी तिथि को मनाया जाता है और 10 दिन तक चलने वाली इस महापर्व की शुरुआत एक विशेष पूजा के साथ होती है। इस दौरान, भक्त गणेश की मूर्तियों की स्थापना अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर करते हैं और दिन-रात भजन, आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

धर्म / गणेश चतुर्थी 2024: जानें सही तिथियाँ, घर में भगवान गणेश लाने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, गणपति विसर्जन और विशेष अनुष्ठान!

गणेश चतुर्थी विशेष रूप से महाराष्ट्र और गुजरात जैसे पश्चिमी राज्यों में धूमधाम से मनाई जाती है, जहां बड़े-बड़े सार्वजनिक पंडाल सजाए जाते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और गणपति विसर्जन के दिन बप्पा की मूर्तियों को जल में विसर्जित कर, इस पर्व का समापन करते हैं। यह त्योहार न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाता है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोए रखता है। हिन्दू पंचांग में गणेश चतुर्थी का अत्यधिक महत्व है।

गणेश उत्सव 2024: भगवान गणेश को घर लाने का शुभ मुहूर्त :
इस साल, भगवान गणेश को घर लाने का शुभ मुहूर्त, पंचांग के अनुसार, 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे से आरंभ होगा। यह शुभ अवधि 7 सितंबर को शाम 5:37 बजे तक चलेगी। इसलिए, उदयातिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का शुभारंभ 7 सितंबर, शनिवार को होगा। इसी दिन भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी और व्रत की शुरुआत भी होगी।

विसर्जन
पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का समापन 17 सितंबर 2024, मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। इसी दिन भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन भी किया जाएगा।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.