Tranding
Sunday, June 8, 2025

24JT News Desk / Udaipur /June 8, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 (5 जून) के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए 12 मई से 30 मई तक एक विशेष स्टेकहोल्डर कार्यशाला श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को झालाना स्थित मंडल मुख्यालय में रसायन, डाई, कीटनाशक, उर्वरक और डिस्टिलरी उद्योगों से संबंधित प्रतिनिधियों की कार्यशाला संपन्न हुई।

"पर्यावरणीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए RSPCB द्वारा कार्यशाला आयोजित" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / पर्यावरणीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए RSPCB द्वारा कार्यशाला आयोजित, रसायन और डिस्टिलरी उद्योगों पर रहा फोकस

कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल के मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री विष्णु दत्त पुरोहित ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उद्योगों को पर्यावरणीय दुष्प्रभाव कम करने हेतु नवीनतम और सतत तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध विषयों पर तकनीकी प्रस्तुतियाँ दी गईं। एमएनआईटी, जयपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री सुशांत कुमार जाना ने भारी रासायनिक उद्योगों में ‘प्रक्रिया संशोधन’ के माध्यम से प्रदूषण कम करने की प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला और चुनिंदा केस स्टडीज़ साझा कीं।

वहीं, सीपीसीबी (नई दिल्ली) के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री अभिजीत पाठक ने ऑनलाइन सतत उत्सर्जन और अपशिष्ट निगरानी प्रणाली की कार्यप्रणाली और लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

"पर्यावरणीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए RSPCB द्वारा कार्यशाला आयोजित" | Photo Source : DIPR

कार्यक्रम के अंत में फैक्ट्रीज़ एवं बॉयलर विभाग, राजस्थान के उप मुख्य निरीक्षक श्री ऋषभ जैन ने बॉयलर संचालन के दौरान संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों पर प्रस्तुति दी।

इस दौरान “क्वालिटी भारत मिशन” के अंतर्गत प्रतिभागियों को एक शपथ भी दिलाई गई, जिसमें पर्यावरणीय गुणवत्ता को सुधारने और सतत प्रथाओं को अपनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

कार्यक्रम में संबंधित उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ RSPCB के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2023 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.