Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT News Desk / Udaipur /August 3, 2025

राजस्थान की धरती ने एक बार फिर गर्व से सिर ऊंचा कर लिया है। भीलवाड़ा की होनहार पहलवान अश्विनी विश्नोई ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप में 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अश्विनी इस चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली राजस्थान की पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

"राजस्थान की शेरनी अश्विनी विश्नोई ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड जीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सम्मानित" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / राजस्थान की शेरनी अश्विनी विश्नोई ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड जीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सम्मानित

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रविवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने सरकारी निवास पर अश्विनी विश्नोई से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने अश्विनी को पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा,

“राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अश्विनी की यह जीत राजस्थान की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। भीलवाड़ा की बेटी ने कुश्ती में गोल्ड जीतकर पूरी दुनिया में राज्य का गौरव बढ़ाया है।”

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अश्विनी के पिता श्री मुकेश विश्नोई को भी इस सफलता में योगदान और मार्गदर्शन के लिए बधाई दी।

राजस्थान की यह ऐतिहासिक जीत ना केवल खेल जगत में एक मील का पत्थर है, बल्कि प्रदेश की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.