कार्यक्रम का आयोजन विंग कमांडर गौरिका सुहाग, कल्याण अधिकारी, जिला सैनिक बोर्ड एवं जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों के सहयोग से किया गया।
वीर सैनिकों की गाथाओं ने जगाया देशभक्ति का भाव
कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों के त्याग, शौर्य और साहस की गाथाएं साझा की गईं।
ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक और सूबेदार मेजर रामनिवास ने वीर गाथाएं साझा करते हुए उपस्थित लोगों को सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान से परिचित कराया।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त सतवीर सिंह ने देश सेवा में योगदान देने वाले सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में
असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक, इंस्पेक्टर महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह, नायक अनिल, सूबेदार मेजर रामनिवास, हवलदार धर्मवीर, ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, नायक जगबीर, हवलदार कमल सिंह तोमर, हवलदार ओमप्रकाश, विंग कमांडर संजय मलिक, हवलदार श्री भगवान, कप्तान सुरता राम, कप्तान रमेश, कप्तान राजबीर, हवलदार पवन, पेटी ऑफिसर चांद सिंह एवं सब-इंस्पेक्टर रणधीर सिंह शामिल रहे।
देशभक्ति की रागनियों से भावुक हुआ माहौल
कार्यक्रम में लोक गायक
अनिल कंसालिया की टीम ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रागनियों की शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति की प्रस्तुतियों और वीर सैनिकों की गाथाओं ने कार्यक्रम के वातावरण को भावनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को देश के लिए शहीद हुए वीरों के बलिदान और सैनिकों के त्याग का स्मरण कराया गया।
पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व पेटी ऑफिसर
जगत सिंह गिल के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के सदस्यों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच एवं दंत चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया।
नेत्र जांच शिविर में नेत्र अधिकारी
डॉ. प्रमोद एवं पूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी
डॉ. दिनेश शर्मा ने 80 लोगों की नेत्र जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
जांच के दौरान
5 मरीजों में सफेद मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इन मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए सामान्य अस्पताल भेजा गया।
वहीं दंत चिकित्सा विभाग की
डॉ. सीमा रानी एवं डॉ. रसमी ग्रसा की टीम ने 75 लोगों की दंत जांच की। जांच के दौरान दांतों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने दिया सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में
कर्नल राजेंद्र सुहाग, कर्नल संजीव दहिया, कर्नल संदीप नैन, महताब खेड़ी, धर्मबीर, नरेश कुमार, डब्ल्यूओ रविंद्र कादयान, संजय, सुमित देशवाल, कृष्ण, रोहित खासा, अंजू, विकास, मनोज, ब्रिगेडियर हरबीर सिंह कुंडु, सूबेदार पवन एसएम, असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक, नायक अनिल, सूबेदार मेजर रामनिवास, हवलदार धर्मवीर, ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, नायक जगबीर, हवलदार कमल सिंह तोमर, हवलदार ओमप्रकाश, विंग कमांडर संजय मलिक, हवलदार श्री भगवान, कप्तान सुरता राम, कप्तान रमेश, कप्तान राजबीर, हवलदार पवन, पेटी ऑफिसर चांद सिंह एवं सब-इंस्पेक्टर रणधीर सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया।
‘शहीदों को नमन, सैनिकों का सम्मान और समाज की सेवा’
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम ने शहीदों के प्रति सम्मान, सैनिकों के योगदान की सराहना और पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
सेवा संकल्प अभियान का संदेश स्पष्ट है—
“शहीदों को नमन, सैनिकों का सम्मान और समाज की सेवा।”