Tranding
Saturday, June 27, 2026

24 NEWS JOBRAA TIMES / Udaipur /June 27, 2026

राजस्थान में पहली बार 27 जून को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण, अनुदान एवं सब्सिडी के डमी चेक प्रदान करेंगे। साथ ही रीको की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र एवं ऑफर लेटर भी वितरित किए जाएंगे।

"राजस्थान में पहली बार मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस" | Source: DIPR
राजस्थान / राजस्थान में पहली बार मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस | मुख्यमंत्री 13 करोड़ रुपये से अधिक के चेक और भूमि आवंटन पत्र करेंगे वितरित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राजस्थान इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) कॉफी टेबल बुक तथा रैम्प (राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) पोर्टल का भी लोकार्पण करेंगे।

समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) नीति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव आंबेडकर दलित एवं आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, रैम्प तथा राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा रीको की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी और रेंटल पॉलिसी के तहत भी लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र एवं ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.