Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT News Desk / Udaipur /July 8, 2025

मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा के जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

"विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

श्री देवनानी ने मंत्री खर्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री खर्रा की कार्यकुशलता, जनसेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशील नेतृत्व से प्रदेश को नगरीय विकास में नई दिशा मिल रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि श्री खर्रा राज्यवासियों के कल्याण हेतु इसी तरह समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे और प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.