Tranding
Sunday, June 8, 2025

24JT News Desk / Udaipur /June 8, 2025

राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने सोमवार को पाली जिले के रानी स्थित डीआईटी केंद्र से प्रारंभिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 8 का परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से जारी किया। राज्य स्तर पर इस बार कुल परीक्षा परिणाम 96.66 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो बीते वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।

"पाली जिले के रानी से शिक्षा मंत्री ने किया 8वीं बोर्ड का रिज़ल्ट जारी" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / पाली जिले के रानी से शिक्षा मंत्री ने किया 8वीं बोर्ड का रिज़ल्ट जारी, राज्यभर में 96.66% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा


श्री दिलावर ने बताया कि कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल तक राज्य के 9824 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 12,64,618 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 12,22,369 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इनमें 6,84,940 विद्यार्थी राजकीय स्कूलों से तथा 5,37,429 निजी विद्यालयों से सफल हुए।

ग्रेड प्रणाली के आधार पर परिणाम जारी


इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम ग्रेड प्रणाली के अनुसार जारी किया गया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अंकों की बजाय ग्रेड के आधार पर अंकतालिका दी गई है। ग्रेड ए (81-100 अंक) में 2,48,542 छात्र, ग्रेड बी (61-80 अंक) में 6,62,367, ग्रेड सी (41-60 अंक) में 3,09,317, ग्रेड डी (33-40 अंक) में 2143 तथा ग्रेड ई (0-32 अंक) में 41,368 विद्यार्थी आए।

41 हजार विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा का मिलेगा अवसर


ग्रेड ई में आने वाले विद्यार्थियों को अगस्त माह में आयोजित की जाने वाली पूरक परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। कुल 881 विद्यार्थियों का परिणाम तकनीकी या अन्य कारणों से फिलहाल रोका गया है, जिसे पृथक से जारी किया जाएगा।

लड़कियों की भागीदारी भी रही उल्लेखनीय


शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में 6,65,562 छात्र तथा 5,99,056 छात्राएं शामिल हुईं, जो राज्य में बालिका शिक्षा की सकारात्मक स्थिति को दर्शाता है।

टॉप 5 जिले


राज्य में सर्वाधिक सफलता दर वाले टॉप 5 जिलों में सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर एवं चुरू शामिल हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2023 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.