Tranding
Saturday, June 27, 2026

24 NEWS JOBRAA TIMES / Udaipur /June 27, 2026

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि में नवाचार, प्राकृतिक खेती और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिलों में मशरूम की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह बात कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने उदयपुर संभाग के दौरे के दौरान अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही।

"किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण आयुक्त कृषि ने उदयपुर संभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश" | Source: DIPR
राजस्थान / प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ेगी मशरूम की खेती, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण आयुक्त कृषि ने उदयपुर संभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि फार्मर्स फर्टिलाइजर्स फ्रेमवर्क (एफएफएस) को संभाग के सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि उर्वरकों का वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी वितरण सुनिश्चित हो सके तथा किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं मिलें।

उन्होंने कृषि शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए राजकीय कृषि महाविद्यालयों के व्याख्याताओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा उपलब्ध हो सके।

श्री गोयल ने प्रताप विश्वविद्यालय को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे कृषि शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को नई गति मिलेगी।

दौरे के दौरान कृषि आयुक्त ने मशरूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, मूल्य संवर्धन और मशरूम उत्पादन का अधिकाधिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग का लक्ष्य किसानों तक नई तकनीक, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर सेवाएं पहुंचाकर कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारी योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.