Tranding
Saturday, March 7, 2026

News Desk / New Delhi /February 27, 2026

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग द्वारा रूसा के तहत, कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के शुभाशीष से वाणिज्य महाविद्यालय के कंप्यूटर लैब में आयोजित तीन दिवसीय एमएस एक्सेल कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

राजस्थान / लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग की एक्सेल कार्यशाला का समापन

समापन सत्र में वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में एमएस एक्सेल केवल एक सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि वाणिज्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक अनिवार्य कौशल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने तथा सीखे गए ज्ञान का व्यवहारिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पारुल दशोरा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को डेटा प्रबंधन, एडवांस फंक्शन, विश्लेषण तथा व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल से सशक्त बनाना था।
इस प्रशिक्षण में सूत्रधार सीए रितेश पारख रहे।

समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजित क्विज मास्टर अवॉर्ड में बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की रिद्धिमा जैन को प्रथम विजेता तथा बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर की मनाली सोलंकी को द्वितीय विजेता घोषित किया गया।

कार्यशाला में सह अधिष्ठाता डॉ. शिल्पा वर्डिया की गरिमामय उपस्थिति रही तथा डॉ. प्रियंका जैन, नेहा पंड्या, हीना सालवी, कलीम खान, शालिनी चास्टा, भक्ति कुमावत, दीक्षांत सेन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.