Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT NEWS DESK / News Delhi /September 17, 2025

संगठन सृजन प्रशिक्षण अभियान के तहत बीकानेर में चल रहे सहयोगी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

राजस्थान / बीकानेर में संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर: नेताओं ने सेवादल के गौरव और संगठन मजबूती पर दिया जोर

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत और लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मुंड ने अपने विचार रखे। उन्होंने सेवादल के गौरवशाली इतिहास, संगठन की भूमिका और वर्तमान समय में उसे मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

सत्र में कार्यकर्ताओं से अनुशासन, निष्ठा और सेवा भावना के साथ सक्रिय रूप से संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही युवाओं को जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुँचाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल, आईटी सेल स्टेट कोऑर्डिनेटर विक्रम स्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी कमल कल्ला, प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी, देहात जिलाध्यक्ष रामनिवास गोधरा, शहर जिलाध्यक्ष अनिल व्यास, जिला प्रभारी (शहर बीकानेर) सुरेंद्र सिंह बीका, महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा नुवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.