Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT News Desk / Udaipur /July 27, 2025

हरियाली तीज के पावन अवसर पर "मिशन हरियालो राजस्थान" के तहत चूरू जिले में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रविवार को चूरू जिला कलेक्टर श्री अभिषेक सुराणा ने तारानगर उपखंड मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

"हरित राजस्थान का सपना सभी की भागीदारी से होगा साकार: चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / हरित राजस्थान का सपना सभी की भागीदारी से होगा साकार: चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा

इस मौके पर कलेक्टर सुराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे "हरियालो राजस्थान अभियान" में जनभागीदारी से ही हम हरित राजस्थान की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण और वृक्षों की समुचित देखभाल एक प्रभावी उपाय है।

कलेक्टर ने बताया कि हरियाली तीज के दिन जिलेभर में 5 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है, जो इस पर्व को पर्यावरण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक त्योहारों को प्रकृति के साथ जोड़ना हमारी समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

श्री सुराणा ने आमजन से अपील की कि वे केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, "हमें आज यह संकल्प लेना होगा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी है।"

इस दौरान नेचर पार्क में जापानी मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। रेंजर श्री सुरेन्द्र सिंह एवं श्री सुनील कुमार ने जानकारी दी कि कुल 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में 4100 पौधे लगाए गए हैं, जो आने वाले समय में घना हरित आवरण तैयार करेंगे।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.