Tranding
Wednesday, May 6, 2026

News Desk / News Delhi /April 24, 2026

“बुके नहीं, बुक देनी चाहिए” विषय पर साहित्यकारों ने रखे विचार, पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर |
विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर गौड़ ब्राह्मण कॉलेज, रोहतक में दैनिक जागरण के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “बुके नहीं, बुक देनी चाहिए” रखा गया, जिसमें शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों, कलाकारों एवं शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार साझा किए।

हरियाणा / रोहतक: गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में ‘पंखों वाली अम्मा’ का लोकार्पण, विश्व पुस्तक दिवस पर सजी विचार गोष्ठी

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधुकांत, डॉ. विश्व बंधु शर्मा, अविनाश सैनी, पवन मित्तल, डॉ. कपिल कौशिक, पवन गहलोत एवं डॉ. अर्चना कोचर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज में पुस्तक पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने और पुस्तकों को उपहार के रूप में देने की परंपरा विकसित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्चना कोचर की कहानी संग्रह पुस्तक ‘पंखों वाली अम्मा’ का विधिवत लोकार्पण रहा। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्य बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षीय टिप्पणी गौड़ ब्राह्मण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जय पाल शर्मा द्वारा की गई। उन्होंने “बुके नहीं, बुक” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ. अर्चना कोचर की पुस्तक ‘पंखों वाली अम्मा’ न केवल समाज उत्थान का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं को जागृत कर एक संवेदनशील, जागरूक और सकारात्मक समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरणा भी देती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों को पढ़ने के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.