Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT News Desk / New Delhi /September 11, 2025

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (एससी सेल) राजेंद्र पाल गौतम ने राम सिंह गौतम को हरियाणा कांग्रेस के एससी सेल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति रोहतक से लोकसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी के नेतृत्व में की गई है।

हरियाणा / राम सिंह गौतम को कांग्रेस एससी सेल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

राम सिंह गौतम ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, "मुझे चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राजेंद्र पाल गौतम, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदय भान, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और मनोज बागड़ी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने मुझ पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर लोगों के बीच सेवा करने का अवसर दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं तन, मन और धन से कांग्रेस पार्टी की सेवा करूँगा। मेरा प्रयास होगा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। हमारा लक्ष्य है कि 2029 में श्री राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री और चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाए। मैं नेताओं के विश्वास को और मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम करूँगा।"

राम सिंह गौतम ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत करने और नया बदलाव लाने का संकल्प लिया।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.