Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT News Desk / Jharkhand /November 5, 2024

मंगलवार को ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड के हटिया और लोहरदगा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए झारखंड में घटती आदिवासी आबादी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राजद और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा, "जेएमएम का मतलब है 'जमकर मलाई मारो'," और सवाल किया कि झामुमो के नेताओं और उनके पीए के पास करोड़ों रुपये कहां से आते हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड में जनसभाओं को संबोधित करते हुए, Photo Source : PTI
झारखंड / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का झारखंड में चुनावी हमला, कहा-

राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड बनने के बाद से 13 मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिनमें से कई जेल गए, पर भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री कभी जेल नहीं गया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वह जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। राजनाथ ने दावा किया कि झामुमो का समर्थन करने वाले भी अब भाजपा का साथ दे रहे हैं, और जनता को स्पष्ट हो चुका है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार को "दिवाली के फुस्स पटाखे" कहकर भाजपा को "शक्तिशाली रॉकेट" बताया, जो झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि झामुमो एक आदिवासी विरोधी पार्टी है और भाजपा ने हमेशा आदिवासियों का सम्मान किया है। उन्होंने झारखंड में आदिवासियों की घटती आबादी पर चिंता जताई और घुसपैठियों द्वारा आदिवासियों की जमीनों पर कब्जे का मुद्दा उठाया। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा को समर्थन दें ताकि घुसपैठ पर रोक लगाई जा सके।

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान बढ़ी है और देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। उन्होंने झारखंड की जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की ताकि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास मिल सके।

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में एक मजबूत कानून व्यवस्था लाएगी, जिसमें समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी और वन अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे। भाजपा सरकार गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू करेगी, जैसे गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता, सिलेंडर पर सब्सिडी, युवा भत्ता योजना और किसानों को सीधे धनराशि का भुगतान।

उन्होंने भाजपा की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किए सभी वादे पूरे करने का संकल्प लिया है, जिसमें धान की कीमतों में वृद्धि, वृद्ध पेंशन में बढ़ोतरी, मातृत्व सुरक्षा योजना और लड़कियों के लिए निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान शामिल है।

राजनाथ सिंह ने स्थानीय प्रत्याशी नवीन जायसवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए जनता से भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.