Tranding
Wednesday, February 4, 2026

24JT NEWSDESK / Udaipur /October 16, 2025

राज्य के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा गुरुवार को अलवर जिले के बुधविहार स्थित नंदी गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गौ सवामणी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गायत्री एवं पूर्ण आहूति कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

"गोसेवा कर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश — नंदी गोशाला में गोवंश को चारा खिलाकर की पशु सेवा" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / गोसेवा कर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश — नंदी गोशाला में गोवंश को चारा खिलाकर की पशु सेवा

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने 108 श्री गौ सवामणी आयोजन के अंतर्गत गोवंश को चारा खिलाकर पशु सेवा का संदेश दिया और सनातन संस्कृति में गौ माता के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि “हमारी सनातन परंपरा में गोसेवा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। हमारे पौराणिक ग्रंथों में भी पशु सेवा को धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है।”

मंत्री श्री शर्मा ने गोशाला प्रबंधन को साफ-सफाई और गौवंश की समुचित देखभाल के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से गौसेवा में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि पशु कल्याण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी समाज को देता नजर आया।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.