Tranding
Wednesday, July 2, 2025

24JT News Desk / Kalanaur /November 10, 2024

आज, 10 नवंबर 2024 को कलानौर में गिहारा सिरकीबंद सींगीकाट समाज सुधार सोसायटी की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष शिवा वैद के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकारिणी में बदलाव और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करना था।

गिहारा सिरकीबंद सींगीकाट समाज सुधार सोसायटी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
हरियाणा / गिहारा सिरकीबंद सींगीकाट समाज सुधार सोसायटी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में नई नियुक्तियाँ

सर्वसम्मति से श्री शिवा वैद को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, झज्जर के निवासी प्रीतम को रोहतक जोन से प्रदेश उपाध्यक्ष, शक्ति पहलवान को हरियाणा प्रदेश (खेल प्रकोष्ठ) का अध्यक्ष, अमित को रोहतक जिला अध्यक्ष, दर्शन लाल को जींद जिला अध्यक्ष, और जोगिंदर को दादरी जिला अध्यक्ष बनाया गया। भट्टू निवासी अमन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

बैठक की अध्यक्षता शिवा वैद ने की और संचालन महासचिव पवन गोहेर ने किया। इस अवसर पर संयोजक संजय ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और एकता के साथ समाज सुधार कार्यों में जुटने का संदेश दिया। सीनियर सदस्य सुरेश ने युवाओं के साथ अपने संघर्ष के अनुभव साझा किए, जबकि देवानंद ने अपने विचारों से बैठक को प्रेरित किया। पहलवान बिजेंद्र ने सोसायटी के कार्यों में तन, मन, और धन से साथ देने का संकल्प लिया।

जुझारू सदस्य दलबीर ने सोसायटी द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में अन्य युवा सदस्यों में डैनी, सावन, आकाश, अनिल हेली, राहुल, अभिषेक, शिवम, दिनेश वैद , और अभिषेक वैद सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे।

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.