Tranding
Wednesday, July 2, 2025

24JT News Desk / Udaipur /May 29, 2025

महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर झाड़ोल के विवेकानंद पार्क में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुणवंत सिंह झाला ने की।

"विधानसभा अध्यक्ष देवनानी झाड़ोल में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / स्वामी विवेकानंद भारत के सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष देवनानी झाड़ोल में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण, ओपन जिम का भी हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद पार्क में फीता काटकर ओपन जिम के उद्घाटन से हुई, जिसके बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत माता के ऐसे सपूत थे, जिन्होंने न केवल भारत बल्कि समूचे विश्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को गौरव दिलाया।

उन्होंने कहा, "स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। उनका जीवन और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे।" देवनानी ने 1893 में शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि "मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों" से शुरू हुए उस भाषण ने विश्व मंच पर भारत की पहचान को नया आयाम दिया।



"विधानसभा अध्यक्ष देवनानी झाड़ोल में विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण" | Photo Source : DIPR

कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और कर्मशील बनने का संदेश दिया। उन्होंने विवेकानंद के प्रसिद्ध विचार— "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए" —को आज के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

Subscribe

Tranding

24 JobraaTimes

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.