Tranding
Saturday, June 27, 2026

24 NEWS JOBRAA TIMES / Udaipur /June 27, 2026

मध्यप्रदेश पुलिस की पुलिस सैलरी पैकेज योजना कठिन परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। इसी क्रम में मंडला जिले में पदस्थ दिवंगत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश बंसकार के नामांकित उत्तराधिकारी को भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक करोड़ रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।

"पुलिस सैलरी पैकेज योजना बनी पुलिस परिवारों का संबल" | Source: DPR (MP)
मध्य प्रदेश / पुलिस सैलरी पैकेज योजना बनी पुलिस परिवारों का संबल, दिवंगत प्रधान आरक्षक के परिजनों को मिला एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ

35वीं वाहिनी मंडला में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश बंसकार का सर्पदंश से निधन हो गया था। उनका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना से संबद्ध होने के कारण उनकी पत्नी एवं नामांकित उत्तराधिकारी रजनी बंसकार को दुर्घटनावश मृत्यु बीमा के अंतर्गत एक करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। 35वीं वाहिनी के सेनानी राजेश रघुवंशी ने परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को कई वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें एक करोड़ रुपये का आकस्मिक मृत्यु बीमा, गृह ऋण पर रियायती ब्याज दरें, नि:शुल्क डेबिट कार्ड तथा अन्य वित्तीय सुरक्षा संबंधी लाभ शामिल हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को हर परिस्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.