Tranding
Friday, May 15, 2026

News Desk / New Delhi /May 3, 2026

रोहतक। शहर की सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्चना कोचर को प्रेरणा सामाजिक संस्था, कोसली के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तुम्बाहेड़ी में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान संतरा देवी स्मृति ‘महकलमवीर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें ₹5100 की नकद राशि, शॉल, पटका एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर अलंकृत किया गया।

हरियाणा / वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्चना कोचर को ‘महकलमवीर सम्मान’ से किया गया सम्मानित

यह सम्मान डॉ. महावीर सिंह ‘निर्दोष’ द्वारा अपने स्वर्गीय माता संतरा देवी एवं पिता मामन चंद की स्मृति में वर्ष 2010 से साहित्य और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है। डॉ. अर्चना कोचर को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट साहित्य सृजन, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लेखन तथा समाज में सकारात्मक चेतना जगाने वाले योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान ‘मामन सिंह स्मृति सम्मान’ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जोरावर सिंह ढाकला को प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन, कोसली के प्रधान जय किशन ढिल्लों ने की, जबकि मंच संचालन सत्यवान ‘सत्य’ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कैलाश यादव (प्रधान, साइकिल क्लब कोसली), बस्ती राम, पूनम सरपंच तुम्बाहेड़ी, रोहतक के लेखक एवं प्रेरक वक्ता पवन गहलोत, मैनपाल प्रवक्ता तुम्बाहेड़ी, अशोक ढोरिया, पवन जाखड़, हरिकिशन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

समापन सत्र में सतवीर सिंह इंदौरिया ने डॉ. महावीर सिंह ‘निर्दोष’ के सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान की सराहना की। वहीं, डॉ. महावीर सिंह ‘निर्दोष’ ने सभी अतिथियों को पौधा-उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.