Tranding
Tuesday, October 14, 2025

24JT News Desk / Udaipur /September 13, 2025

राजस्थान के अजमेर स्थित राजस्व मण्डल परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय और समझाइश का अनूठा संगम देखने को मिला। मंडल सदस्य श्री राजेश कुमार दड़िया एवं माननीय सदस्य श्री महेन्द्र लोढा की पीठ द्वारा वर्षों से लंबित पड़े अनेक राजस्व प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिससे पक्षकारों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता की झलक देखने को मिली।

"राष्ट्रीय लोक अदालत: दशकों पुराने विवादों का हुआ मौके पर समाधान, मंडल परिसर में दिखा उल्लास" | Photo Source : DIPR
राजस्थान / राष्ट्रीय लोक अदालत: दशकों पुराने विवादों का हुआ मौके पर समाधान, मंडल परिसर में दिखा उल्लास

लोक अदालत में चिन्हित कुल 495 मामलों में से 419 प्रकरणों का निस्तारण आपसी सहमति और समझाइश के आधार पर किया गया। इसमें कई 32 वर्ष पुराने जटिल प्रकरण भी शामिल रहे, जिनमें राम कल्याण, सत्यनारायण अग्रवाल बनाम महावीर प्रसाद व जगदीश प्रसाद अग्रवाल (गांव बहरावंडा खुर्द, तहसील खंडार, जिला सवाई माधोपुर) जैसे प्रकरणों का समाधान भी मौके पर ही हुआ।

इन ऐतिहासिक फैसलों के उपलक्ष्य में माननीय निबंधक श्री महावीर प्रसाद, सदस्यगण व बार अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह राजावत ने संबंधित पक्षकारों को मालाएं पहनाकर व शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया, जिससे माहौल भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बन गया।

इसके अतिरिक्त, मंडल में 20 वर्ष से अधिक पुराने 15 अन्य प्रकरणों को भी आपसी सहमति से समाप्त किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत ने यह सिद्ध कर दिया कि न्याय में देरी के बजाय संवाद और समझाइश से समय पर समाधान संभव है। आज का दिन राजस्व मंडल परिसर के इतिहास में न्याय और सद्भाव के उत्सव के रूप में दर्ज हो गया।

Subscribe

Trending

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.