हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के परिसर में आज भारत के अब तक के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन हुआ। यह ऐतिहासिक मौका केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा आईटी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।
मोदी सरकार के 11 वर्षों में श्रम कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिले हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन श्रम कल्याण महानिदेशालय (DGLW) द्वारा संचालित योजनाओं से देशभर में 50 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों और उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U) अब एक नई राह पर है, जहां ‘स्वच्छता’ के साथ ‘हरित ऊर्जा’ का भी संदेश जुड़ गया है। देश के कई शहर अब घरेलू कचरा संग्रहण के लिए डीजल वाहनों को अलविदा कहकर इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को अपना रहे हैं। यह न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि टिकाऊ और स्मार्ट शहरी जीवन की ओर बढ़ता भारत का प्रमाण भी है।
भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों को नई मजबूती देने के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी मंगलवार को फ्रांस के लिए रवाना हुई। यह टुकड़ी 18 जून से 1 जुलाई 2025 तक चलने वाले भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास शक्ति’ के आठवें संस्करण में हिस्सा लेगी। यह युद्धाभ्यास फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा।
देश के औद्योगिक नक्शे पर आंध्र प्रदेश को चमकता सितारा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एनआईसीडीसी-केंद्रित औद्योगिक नोड्स की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। यह अहम बैठक गुंटूर स्थित तंबाकू बोर्ड में आयोजित की गई।
भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को इंदौर के सेठी नगर आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। यह दौरा मंत्रालय की आउटरीच एवं फील्ड निरीक्षण कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें उनके साथ राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और आईसीडीएस से जुड़े हितधारक भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के लिए चार सप्ताह का ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम-2025 आज, 16 जून से नई दिल्ली स्थित आयोग मुख्यालय में प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन आयोग के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति श्री वी. रामसुब्रमण्यम ने किया।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात के बारडोली के राजपुर लुम्भा गांव में आयोजित किसान चौपाल में हिस्सा लेते हुए देश भर के किसानों से अपील की कि वे अपनी खेती का एक हिस्सा प्राकृतिक खेती के लिए जरूर समर्पित करें। उन्होंने कहा कि "प्राकृतिक खेती धरती माता को बचाने का एक संकल्प है।"
भारत सरकार किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के तहत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। यह योजना किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करने और उनकी आय को स्थिर रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।
भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसांथा रोड्रिगो ने बुधवार को दक्षिण पश्चिमी कमान, जयपुर का दौरा किया। यह दौरा 11 से 14 जून तक प्रस्तावित चार दिवसीय यात्रा का अहम पड़ाव रहा, जिसने भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।