केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने आज इंडिया पोस्ट और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के कार्य प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा की। समीक्षा बैठक में डिजिटल सेवाओं के विस्तार, उपभोक्ता सुविधाओं की उपलब्धता और ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आरटीआई जर्नल के नवीनतम संस्करण का विमोचन किया तथा भारतीय राष्ट्रीय सूचना आयोग संघ (NFICI) की वेबसाइट पर ई-जर्नल की शुरुआत की। इस अवसर पर NFICI की 15वीं वार्षिक आम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के राज्य सूचना आयुक्तों व मुख्य सूचना आयुक्तों ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने आज गुरुग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर चार नए फ्लाईओवर और नौ फुटओवर ब्रिज की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं 282 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएंगी, जो क्षेत्रीय यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं।
भारत की सामरिक ताकत को और मजबूती मिली है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की रक्षा ज़रूरतों को पूरा करने में वह एक भरोसेमंद साथी है। INS उदयगिरि और INS हिमगिरि — भारतीय नौसेना के दो अत्याधुनिक फ्रंटलाइन युद्धपोत — आज नौसेना में शामिल किए गए, और इन दोनों की रीढ़ बना है देश में बना 'क्रिटिकल-ग्रेड स्टील', जिसकी आपूर्ति सेल ने की है।
देश के अग्रणी दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संस्थान सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने सोमवार को राजधानी स्थित अपने परिसर में 42वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया। वर्ष 1984 में स्थापित सी-डॉट, आज आत्मनिर्भर भारत के डिजिटल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,200 करोड़ रुपये के परिचालन राजस्व लक्ष्य के साथ नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के साथ एक कार्य निष्पादन समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता आज नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में मंत्रालय और इरेडा के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने कार्यालय को शास्त्री भवन से स्थानांतरित करते हुए अब कर्तव्य भवन-03, जनपथ, नई दिल्ली - 110001 में शिफ्ट कर दिया है। मंत्रालय अब इसी नए परिसर से कार्य करेगा।
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर एसएससी छात्रों और शिक्षकों पर दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्रवाई की कड़ी निंदा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर लाठियां बरसाईं, जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आज भारत की वायु रक्षा क्षमताओं में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ते हुए "एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली" (IADWS) का पहला उड़ान परीक्षण ओडिशा के समुद्री तट से सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह परीक्षण 23 अगस्त, 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे किया गया।
भारतीय थल सेना प्रमुख (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी 25 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक अल्जीरिया की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब हाल ही में भारत की राष्ट्रपति और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने भी अल्जीरिया का दौरा किया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत और अल्जीरिया के बीच बढ़ते रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।