Tranding
Saturday, March 7, 2026

देश

देश / June 5, 2025
प्रधानमंत्री ने साझा किया केंद्रीय रेल मंत्री का लेख, भारतीय रेलवे की हरित पहल को बताया भविष्य की दिशा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे की हरित पहलों पर आधारित एक लेख साझा किया है, जिसे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा है। प्रधानमंत्री ने इस लेख के माध्यम से देश को यह संदेश दिया कि भारतीय रेलवे तेज़ी से विद्युतीकरण और स्वच्छ ऊर्जा की ओर अग्रसर होते हुए ‘नेट ज़ीरो’ उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है।

देश / June 5, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया पौधा, 'एक पेड़ मां के नाम' पहल को दी नई दिशा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया। यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर प्रकृति से जोड़ना और हरित क्षेत्र का विस्तार करना है।

देश / June 5, 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक: भारत में हुई प्रमुख भगदड़ घटनाओं के बारे में जानिए यहां-

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार, 4 जून को हुई घटना ने पूरे भारत को हिला कर रख दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद में जीत के बाद जब टीम घर लौटीं, तो वो जश्न मातम में बदल गया। विक्ट्री परेड के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए।

देश / June 5, 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, बोले- “ये दुर्घटना…”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद में जीत के बाद जब टीम घर लौटीं, तो वो जश्न मातम में बदल गया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए।

देश / June 3, 2025
कोयला क्षेत्र के श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने ‘सी-केयर्स वर्जन 2.0’ पोर्टल किया लॉन्च

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज राजधानी दिल्ली में कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) के अत्याधुनिक डिजिटल पोर्टल ‘सी-केयर्स संस्करण 2.0’ का शुभारंभ किया। इस वेब पोर्टल को वैज्ञानिक संस्था सी-डैक (C-DAC) द्वारा विकसित किया गया है और इसका मकसद कोयला क्षेत्र के लाखों श्रमिकों को प्रोविडेंट फंड और पेंशन सेवाओं को डिजिटल रूप से सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाना है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय के सचिव श्री विक्रम देव दत्त, अपर सचिव श्रीमती रूपिंदर बरार सहित CMPFO के आयुक्त एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देश / June 3, 2025
प्रधानमंत्री ने 'योगांध्र 2025' पहल की सराहना की, बोले- आंध्र प्रदेश ने योग को जन-आंदोलन बनाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में चल रही ‘योगांध्र 2025’ पहल की जमकर सराहना की है। उन्होंने पुलिगुंडु ट्विन हिल्स पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग ले रहे हजारों योग प्रेमियों की उत्साही भागीदारी को प्रेरणास्पद बताया।

देश / June 2, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पैराग्वे के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैराग्वे के राष्ट्रपति और उनके उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भारत आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में भारत का एक अहम साझेदार है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भले ही भारत और पैराग्वे के बीच भौगोलिक दूरी है, लेकिन लोकतंत्र, जनकल्याण और वैश्विक दृष्टिकोण पर दोनों देशों की सोच समान है।

देश / June 2, 2025
भारत मंडपम में विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, प्रधानमंत्री ने दिया वैश्विक एविएशन के लिए भारत के विज़न का खाका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आईएटीए की 81वीं वार्षिक आम बैठक और वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट समिट के पूर्ण सत्र (प्लेनरी सेशन) को संबोधित करते हुए भारत की बढ़ती हवाई ताकत और वैश्विक नागरिक उड्डयन में उसकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और वैश्विक एविएशन ईकोसिस्टम में न केवल एक बड़ा बाजार है, बल्कि नीति नेतृत्व, नवाचार और समावेशी विकास का प्रतीक भी बन चुका है।

देश / May 22, 2025
ईडी की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा – "सभी सीमाएं पार कर रहा है प्रवर्तन निदेशालय", TASMAC पर जांच पर रोक

तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अंतरिम रोक लगाते हुए एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "व्यक्तियों पर आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है, लेकिन एक सरकारी निगम के खिलाफ नहीं।"

देश / May 22, 2025
भारतीयों में फर्जी खबरों को पहचानने की क्षमता सबसे कम: इप्सोस अध्ययन

पेरिस की मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस ग्रुप के एक हालिया अध्ययन के अनुसार, भारतीयों में सही और फर्जी खबरों के बीच अंतर करने की क्षमता सबसे कमजोर है। अध्ययन में पाया गया कि भारतीय डिफ़ॉल्ट रूप से समाचार को सच मानने की अधिक प्रवृत्ति रखते हैं।

24 Jobraa Times

भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बनाये रखने व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवंत्रता, समानता, बन्धुत्व व न्याय की निष्पक्ष पत्रकारिता l

Subscribe to Stay Connected

2025 © 24 JOBRAA - TIMES MEDIA & COMMUNICATION PVT. LTD. All Rights Reserved.